फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी से मांगी एक करोड़ की रंगदारी, एक संदिग्ध हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। कस्बे के प्लाईवुड शोरूम मालिक के घर पत्र भेजकर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। व्यापारी की तहरीर पर पुलिस अज्ञात बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

चंदौसी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मोहल्ला रामनौनी निवासी व्यापारी शरद कुमार का स्टेशन रोड पर प्लाईवुड का शोरूम है। सोमवार की दोपहर वह शोरूम पर थे, उनकी माताजी घर पर थीं। उस समय बाइक एक युवक उनके घर आया और उनकी माता को सादे पेपर पर लिखी एक चिट्ठी देकर चला गया। चिट्ठी में एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने को लेकर उनके होश उड़ गए।
आरोपी ने रंगदारी की रकम न देने पर अंजाम भुगताने की धमकी भी दी। सूचना पर व्यापारी तुरंत घर पहुंच गए। इस मामले को लेकर उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। व्यापारी की तहरीर पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस में जुट गई। व्यापारी के घर के पास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। उसमें व्यापारी की माताजी को चिट्ठी देेने वाला संदिग्ध युवक दिखाई दिया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने फुटेज के आधार पर बाइक की पड़ताल की, तो वह बाइक व्यापारी शरद कुमार के पड़ोसी की निकली।
विज्ञापन

बाइक पर जाने वाले युवक की पहचान के लिए बाजार के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए, पर आरोपी युवक की सही पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने बाइक के आधार पर संदिग्ध मानते हुए पड़ोसी युवक को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है लेकिन देर रात तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें