फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिनों से नहीं आई 28 गांवों की बिजली, गुस्साए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। बिजली घर से बिजली सप्लाई बाधित है। तीन दिन से ग्रामीण अंधेरे में हैं। ग्रामीणों ने शिकायत की लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका। इसी क्रम में ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खि लाफ विरोध प्रदर्शन किया है। जल्द समाधान किए जाने की मांग की है। गुरुवार को गांव ऐंचोंडा कंबोह में बने बिजली घर पर भाकियू असली के कार्यकर्ता अन्य ग्रामीणों के साथ एकत्र हो गए। उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि तीन दिन से 28 गांवों की बिजली गुल है। विभाग सुनवाई नहीं कर रहा है। ग्रामीणों में पनपे आक्रोश की सूचना बिजली अधिकारियों को दी। मौके पर एसडीओ देहात मलखान सिंह और अवर अभियंता शारिक रजा पहुंचे। ग्रामीणों ने कहा कि बिजली घर से आपूर्ति नहीं मिलने से ग्रामीण परेशान हैं। इसका समाधान कराया जाए।
भाकियू असली के कार्यकर्ताओं ने समाधान नहीं होने पर 7 जून को महापंचायत कर सड़क पर जाम लगाने की चेतावनी दी है। इस दौरान यशपाल सिंह, नेम पाल सिंह, जयवीर सिंह, नीटू, भोला, रंजीत सिंह, सत्येंद्र, मूलचंद, जगजीत सिंह, परम सिंह, अरुण कुमार, अमित त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें