फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत विभाग के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। गांव दौलतपुर की हाईटेंशन लाइन को दूसरी लाइन में जोड़े जाने के विरोध में ग्रामीणों ने मुख्य बिजलीघर पर विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

मुरादाबाद मार्ग स्थित मुख्य बिजलीघर पर विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत आपूर्ति के लिए हाईटेंशन लाइन सरायतरीन से होकर गांव दौलतपुर-वाजिदपुर सराय तक जा रही है। बताया कि रविवार को विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीणों को बिना सूचना दिए ही हाईटेंशन को काटकर दूसरी हाईटेंशन लाइन में जोड़ दिया। बताया कि गांव की बिजली की लाइन को दूसरी लाइन में जोड़े जाने से गांव में बिजली आपूर्ति भरपूर मात्रा में नहीं मिल रही। जिससे ग्रामीण आक्रोश है।
ग्रामीण लाइन को पुरानी हाईटेंशन लाइन में ही जोड़े जाने की मांग कर रहे हैं। समाधान नहीं करने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में अरविंद, दीपेंद्र, तेजराम, रूप किशोर, भूपेंद्र, शंकर, विनोद, राजेश, दौलतराम, प्रेमशंकर, महेंद्र सिंह, बीना रानी, राजपाल, झम्मन लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें