सिरसी। संभल ब्लॉक क्षेत्र के गांव तिमनपुर में ग्रामीणों ने रास्ते में भरे गंदे पानी और फैली कीचड़ के विरोध में प्रदर्शन किया। कहा कि मुख्य सड़क जो कई अन्य गांवों को जाती है, इस पर हर समय पानी भरा रहता है। बारिश के समय सड़क पर दो फिट तक पानी खड़ा हो जाता है।
इस मार्ग से ईसापुर, मऊ, भारतल मदापुर, हाफिजपुर, आलमपुर, मुबारकपुर आदि गावों के बच्चे भी पढ़ने के लिए जाते हैं। सड़क पर पानी भरा होने से उन्हें काफी परेशानी होती है। साथ ही, होली स्थल के पास वाले रास्ते पर कीचड़ और पानी भरा हुआ है। प्राथमिक विद्यालय को जाने वाले रास्ते में भी पानी और कीचड़ है। यहां पर ड्रेस पहने हुए बच्चे कई बार गिर जाते हैं, जिससे उनकी ड्रेस भी खराब हो जाती है।
कीचड़ और पानी भरे रहने से मच्छर हो गए हैं। इससे बीमारी फैलने का डर है। प्रदर्शन करने वालो में राजवीर सिंह, मनोज चौधरी, जगपाल सिंह, सनी चौधरी, अमरीक चौधरी, ओमवीर सिंह, नेयवीर सिंह, शिवांक, रजत, योगेश कुमार, नेमपाल सिंह, भूरे सिंह, उपेंद्र सिंह आदि रहे।
पलिया सीएचसी में दवा लेने के लिए खड़े मरीज। संवाद
पलिया सीएचसी में दवा लेने के लिए खड़े मरीज। संवाद
पलिया सीएचसी में दवा लेने के लिए खड़े मरीज। संवाद