फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतरासी के ग्रामीणों ने पशुपालन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरासी गांव के ग्रामीणों ने पशुपालन विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। अधिकारियों पर आरोप लगाया कि लंपी फैलने की सूचना देने के बाद भी उपचार के लिए कोई नहीं पहुंच रहा है। इससे बीमारी बढ़ने का अंदेशा है। मांग की कि लंपी से पीड़ित पशुओं का शीघ्र उपचार कराया जाए, ताकि दूसरे पशु इनकी चपेट में आने से बच सकें।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लंपी को लेकर पशुपालन विभाग के अधिकारी बिल्कुल भी चिंतित नहीं है। यही बजह है कि लंपी पीड़ित पशुओं का न उपचार हो रहा है और न उनका टीकाकरण कराया जा रहा है। गांव के अन्य पशु लंपी बीमारी की चपेट में आने की कगार पर हैं।
गांव में घूम रहे छुट्टा गोवंश पशुओं में तमाम लंपी के लक्षण बन रहे हैं। इसके बावजूद भी समय रहते उपचार नहीं मिल पा रहा है। यदि लंपी बीमारी से किसानों के पशु चपेट में आ गए तो किसानों को बड़ी हानि हो सकती है। नेत्रपाल यादव ने बताया कि गांव में लंपी बीमारी की चपेट में पशु आ रहे हैं। अधिकारियों को इसके बारे में जानकारी दी जा रही है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वहीं, लंपी स्किन रोग के नोडल अधिकारी डॉ.नगेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को गांव में इस समस्या को दिखवाया जाएगा और जो पशु बीमार हैं, उनका उपचार कराया जाएगा। इस दौरान जितेंद्र यादव, नेत्रपाल यादव, डा. संतोष यादव, जोगिंदर यादव, रामखिलाड़ी यादव, राजू सिंह, दर्पण सिंह, नत्थू सिंह, नेमवीर यादव, शिव नारायण यादव, मूलचंद सिंह, चंद्रपाल सिंह यादव, पीताम्बर सिंह, प्रमोद यादव, कमल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें