कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नखासा में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस देख रहे युवक को एक युवक ने अपने साथियों की मदद से मारपीट की। आरोपी ने युवक को जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। जिससे युवक बाल-बाल बच गया। युवक ने एक नामजद सहित दो लोगों के विरुद्ध कोतवाली में जान से मारने की नीयत से हमला करने सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला नखासा निवासी इकरार रविवार की रात साढ़े नौ बजे नखासा वाली मस्जिद से ईद मिलादुन्नबी का जुलूस देख रहा था। तभी सीकरी गेट निवासी इमरान गनी अपने तीन साथियों के साथ पहुंचा और जुलूस देख रही युवतियों को अश्लील इशारे करने लगा। इकरार ने विरोध किया तो आरोपी व उसके साथी गाली-गलौज करने लगे और कुछ देर बाद उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपी ने युवक इकरार पर जान से मारने की नीयत से फायर झोंक दिया। जिसमें युवक बाल-बाल बच गया। अन्य लोगों के आने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। पीड़ित ने इमरान गनी व एक अज्ञात युवक के विरुद्ध जान से मारने की नीयत से हमले करने सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।