फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: हाईटेंशन लाइन के टूटे तार से हादसे के बाद ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 30 Oct 2023 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी (संभल)। थाना क्षेत्र के गांव भिरावटी में शनिवार को खेत में टूटे पड़े हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आकर दो किसान झुलस गए। जिस पर गुस्साए ग्रामीणों ने रविवार को बिजली विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि भिरावटी निवासी अमित अपने चाचा छत्रपाल के साथ खेत की जुताई करने के लिए ट्रैक्टर से गया था। रास्ते में हाईटेंशन तार टूटा पड़ा था। दोनों किसान तार को हटाने का प्रयास करने लगे। जिसमें वह झुलस गए। ग्रामीणों ने कहा कि 20 दिन पहले ट्रैक्टर ट्रॉली की विद्युत पोल से टक्कर हो गई थी। जिससे हाईटेंशन तार टूट गया। कई बार विभाग से शिकायत करने के बाद भी हाईटेंशन तार को ठीक नहीं किया गया। विरोध प्रदर्शन करने वालों में मनोज कुमार, बृजेश सिंह, राजपाल सिंह, ऋषिपाल सिंह, सचिन कुमार, राहुल मीणा, अंगूरी देवी, सोनी कुमार, धर्मपाल सिंह, मनवीर, रेखा देवी, खेम पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें