सरायतरीन। गांव पवांसा में पिछले कई महीन से रास्ते पर कीचड़ फैला हुआ है। मोहल्ले के ग्रामीणों ने चंदा एकत्रित करके साफ-सफाई कराई। जिसके बाद विरोध प्रदर्शन किया। समस्या के समाधान कराने की मांग उठाई।
गांव पवांसा के निवासी चंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गांव पवांसा में जूनियर हाईस्कूल के सामने पूर्व विधायक के आवास को जाने वाले मार्ग पर पिछले कई महीनों से जलभराव, कीचड़ और गंदगी फैल रही है। आने जाने वाले लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। तमाम शिकायत के बाद भी सफाई कर्मी सफाई नहीं करते हैं। ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। पिछले कई महीने से मुख्य मार्ग पर जलभराव गंदगी और कीचड़ की स्थिति बनी हुई है। ग्राम पंचायत सिर्फ नाम की ही ओडीएफ प्लस योजना में शामिल है।
इस दौरान मूलचंद वर्मा, प्रेवेंद्र राघव, रामदास वर्मा, गौरव वर्मा, तुषार राघव, अजय राघव, वीरू वर्मा, सौरभ वर्मा, वीर सिंह, वीरपाल, पिंटू राघव आदि रहे। संवाद