फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: विवाहिता को तमंचा से धमकाने वाला आरोपी ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

Mon, 11 Aug 2025 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। विवाहिता को तमंचा दिखाकर धमकाने के आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने थाना धनारी के गांव गुरैठा निवासी आरोपी संजय उर्फ संजू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

प्रभारी इंस्पेक्टर हरीश कुमार ने बताया कि गांव फरीदपुर खुशहाल निवासी ग्रामीण ने तहरीर देकर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि पति से मतभेद के चलते उसकी बेटी करीब एक वर्ष से उसके घर पर ही रह रही है। ग्रामीण के मुताबिक उसके दामाद का भांजा उसके घर आ धमका और बेटी को तमंचा दिखाकर ससुराल जाने को लेकर धमकाने लगा। इस पर बेटे व भतीजे की मदद से आरोपी को पकड़कर मय तमंचा के पुलिस के हवाले कर दिया। प्रभारी इंस्पेक्टर के मुताबिक आरोपी से एक तमंचा व तीन कारतूस बरामद किए गए हैं। वहीं, आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें