संभल। नखासा थाना क्षेत्र के एक गांंव में प्रेमिका से मिलने युवक गया था। साथ में अपने दो दोस्त भी ले गया था। ग्रामीणों ने पहले युवक के दोस्तों को पकड़कर पीटा और बाद में प्रेमिका से मिलने आए युवक को भी पकड़ लिया। पुलिस को मौके पर बुलाकर सौंप दिया गया। पुलिस ने शांतिभंग के अंदेशे में चालान किया है।
ग्रामीणों ने बताया कि युवक अपने दोस्तों के साथ आया था। युवक प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर में घुस गया और अपने दो दोस्तों को बाहर खड़ा कर दिया। जब शक होने पर पूछताछ की तो वह बहाने करने लगे। इसी दौरान उनकी पिटाई कर दी। बाद में प्रेमिका से मिलने आए युवक को पकड़ कर भी पीटा। थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों युवकों का शांतिभंग में चालान किया गया है। संवाद