फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जंगल गए ग्रामीण पर धारदार हथियार से हमला, अस्पताल में भर्ती

Tue, 11 Jun 2024 04:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव ईसापुर मूसापुर में रविवार की रात आठ बजे घर से खाना खाने के बाद खेत पर गए आबिद पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। गले पर धारदार हथियार से हमला किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से रेफर कर दिया गया है। गांव ईसापुर मूसापुर निवासी घायल के पिता मजहर हुसैन ने बताया कि रविवार की रात आठ बजे घर से खाना खाने के बाद खेत पर अमरुद लेने के लिए गया था। करीब आठ बजे गांव के ही लोगों ने बेटे को गंभीर रूप से घायल जंगल में होने की सूचना दी। मौके पर जाकर देखा तो बेटा गंभीर रूप से घायल पड़ा था। घटना की सूचना तत्काल थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने डायल 108 एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने मुरादाबाद रेफर कर दिया। अभी बेटे की हालत में कोई सुधार नहीं है। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। थाना प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने बताया कि घायल रात में बयान देने की स्थिति में नहीं था। हालत सही होने के बाद ही पीड़ित से मामले की जानकारी की जाएगी। परिजनों के द्वारा अभी घटना की कोई तहरीर नहीं दी गई है। यदि तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें