फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: छत से चढ़े चोरों ने घर से नकदी समेत 2.5 लाख के जेवर चुराए

Tue, 11 Jun 2024 04:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर। थाना क्षेत्र के चमरपुरा गांव में रविवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर 16 हजार की नकदी समेत 2.5 लाख के जेवर साफ कर दिए। सुबह जागने पर परिजनों को चोरी की जानकारी हुई। जिसके बाद मकान स्वामी ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर पड़ताल कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बनियाठेर के गांव चमरपुरा निवासी विनोद कुमार मजदूर है। वह इस समय आगरा में रहकर मजदूरी करता है। परिवार में पत्नी शशिबाला और बेटी भावना है, जोकि गांव में ही रहते हैं। विनोद ने दो महीने पहले अपनी बेटी भावना की शादी तय की। जुलाई में बरात आनी थी। जिसके लिए परिवार में खरीदारी चल रही थी। बताते हैं कि रविवार रात विनोद की पत्नी शशिबाला और बेटी भावना छत पर सो रहे थे। इसी रात चोर छत के सहारे घर में घुस आए। इसके बाद कमरे से संदूक में रखी 16 हजार रुपये की नकदी व 2.5 लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए।
सुबह शशिबाला जागी तो देखा कि कमरे का दरवाजा खुला पड़ा था। कमरे में सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था। संदूक में रखी नकदी और जेवर भी गायब थे। उसने आसपास के लोगों को चोरी की जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर भीड़ लग गई। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी की। वहीं मकान स्वामी ने थाने पहुंचकर पुलिस को चोरी की तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें