फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: टेंपो की टक्कर से चारपाई पर बैठे ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव बमनेटा में बुधवार सुबह सड़क किनारे चारपाई पर बैठे दो ग्रामीणों को तेज रफ्तार टेंपो ने टक्कर मार दी। हादसे में हरिओम की मौत हो गई, जबकि वीरेंद्र घायल हो गया। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने टेंपो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


गांव बमनेटा निवासी मुनेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह करीब नौ बजे उसके पिता हरिओम और वीरेंद्र गांव के मुख्य मार्ग के पास चारपाई पर बैठे थे। इसी दौरान बहजोई की ओर से आ रहे टेंपो चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को उपचार के लिए बहजोई स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां चिकित्सक ने हरिओम को मृत घोषित कर दिया, जबकि वीरेंद्र का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र ने कोतवाली प्रभारी को तहरीर देकर टेंपो चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र की तहरीर के आधार पर तेज और लापरवाही से टेंपो चलाने के आरोप में चालक मिंटू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें