फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ट्रैक्टर लेकर खेत जा रहे ग्रामीण से मारपीट, चार पर रिपोर्ट

Fri, 30 Oct 2026 12:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। थाना क्षेत्र के गांव सुनवर सराय में ट्रैक्टर लेकर खेत जा रहे एक ग्रामीण के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


गांव निवासी ओमपाल के अनुसार 25 अक्टूबर को दोपहर करीब दो बजे वह ट्रैक्टर लेकर खेत पर जा रहे थे। घर से निकलते ही गांव के ममता, रामरति, ओवेंद्र और रमेश ने उन्हें रोक लिया और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडे और सरिये से मारपीट की।
आरोप है कि ओवेंद्र ने उनके पैर पर वार कर दिया, जिससे दाहिने पैर में गंभीर चोट आई। शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। थाना प्रभारी नरेश पाल सिंह ने बताया की ओमपाल की तहरीर के आधार पर चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें