फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत पर बंदर भगाने गए ग्रामीण पर बंदरों का हमला, छत से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव लावर में बंदरों को भगाने गए ग्रामीण पर बंदरों ने हमला कर दिया। इसी दौरान ग्रामीण घबरा कर छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उपचार के लिए बहजोई लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। ग्रामीण ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह करीब 8 बजे गांव लावर निवासी भूरे शर्मा (55) पुत्र रामजीलाल छत से गिर गए। हादसा उस समय हुआ जब ग्रामीण बंदरों को भगाने के लिए छत पर गए थे। अचानक बंदर हमलावर हुए तो वह बचने के लिए भागे। इसी दौरान वह छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उपचार के लिए अस्पताल ले गए जहां दम तोड़ दिया। भूरे शर्मा के बेटे पप्पू ने बताया कि सुबह 8 बजे घर की महिलाएं खाना बना रही थीं। इसी दौरान अचानक बंदर आ गए। वह बंदरों को भगाने गए तो बंदर हमलावर हो गए। इसी दौरान छत गिरे और घायल हो गए। उपचार के समय मौत हो गई। पीड़ित परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें