फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ट्रैक्टर की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर। थाना क्षेत्र के गांव गुमथल में ट्रैक्टर की चपेट में आकर डालचंद (40) निवासी गुमथल की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में कर चालक को हिरासत में ले लिया। वहीं गुस्साए परिजनों ने शव नहीं उठने दिया। पुलिस व सभ्रांत लोगों के समझाने पर परिजन मान गए। तब कहीं पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गुमथल में रविवार की दोपहर तीन बजे करीब अकबरपुर जमीमा उर्फ जारई गांव निवासी वेदराम अपने ट्रैक्टर से गांव गुमथल स्थित मदनलाल के यहां ससुराल जा रहा था। जैसे ही ट्रैक्टर ससुराल के निकट पहुंचा तो पास के ही खाली प्लॉट के पास ट्रैक्टर की चपेट में आकर गांव के ही डालचंद की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में चालक को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने जब शव उठाने का प्रयास किया तो परिजनों व ग्रामीणों ने शव को उठने नहीं दिया और कार्रवाई की मांग की। पुलिस व संभ्रांत ग्रामीणों के समझाने बुझाने पर परिजन मान गए। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और अविवाहित था। परिजनों ने ट्रैक्टर चालक पर शराब के नशे में धुत होकर कुचलकर मार देने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें