फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू बाइक सवार ने पैदल खेत पर जा रहे ग्रामीण को मारी टक्कर, उपचार को जाते समय मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के पाकबड़ा-सैदनगली मार्ग पर गांव ऐंचोड़ा कंबोह के नजदीक पैदल जा रहे ग्रामीण को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इसमें ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, दूसरी ओर बाइक सवार दो युवकों को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। रविवार की सुबह साढ़े नौ बजे करीब गांव ऐंचोड़ा कंबोह निवासी राजपाल (50) पुत्र खड़क सिंह को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इसमें ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने ग्रामीण को अस्पताल भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब ग्रामीण पैदल ही अपने खेत पर जा रहा था। जैसे ही गांव से निकला तो पीछे से आए तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। इसमें ग्रामीण व बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। राहगीरों ने तीनों घायलों को अस्पताल भर्ती कराया। जहां राजपाल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बेटे मोहित ने बताया कि उसके पिता खेत पर जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात बाइक चालक ने टक्कर मार दी। उपचार को जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें