फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: फंदे पर लटकने से हुई थी ग्रामीण की मौत, पीएम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
गवां। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव जयदासपुर में मंगलवार की सुबह फंदे पर लटके मिले ग्रामीण संजय (34) की मौत फंदे पर लटकने से हुई थी। जिसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है।
विज्ञापन

मृतक संजय के पिता ओमप्रकाश ने बुधवार को थाने पहुंचे मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी पर आत्महत्या के लिए उकसाने की तहरीर दी। पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मृतक की पत्नी 27 जुलाई को अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। चार अगस्त को वापस घर लौट आई और अपने पति संजय से विवाद करने लगी। आत्महत्या करने के लिए उकसाने लगी।
रोजाना के झगड़ों से तंग आकर सोमवार की रात जंगल में पेड़ से फंदे पर लटक जान दे दी। थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पिता ओमप्रकाश की तहरीर पर मृतक की पत्नी पुष्पा और उसके प्रेमी थाना क्षेत्र के गांव पाठकपुर निवासी रवि के खिलाफ केस दर्ज किया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें