फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: किसानों का उत्पीड़न और पुलिस की मनमानी नहीं हाेने देंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। भाकियू टिकैत की महापंचायत में प्रदेश प्रमुख महासचिव विजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न व पुलिस की मनमानी नहीं होने देंगे। इसके लिए संगठन हर तरह से तैयार है। प्रशासन ने जो समय दिया है, उसमें समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो जिला मुख्यालय पर आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। महापंचायत में किसानों की बिजली, चकबंदी, छुट्टा पशुओं की समस्या को लेकर चर्चा हुई। एसडीएम व सीओ ने समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बुधवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जुनावई में हाईवे किनारे किसानों की महापंचायत हुई। 1500 से अधिक किसान महापंचायत में शामिल होने पहुंचे। पंचायत को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रमुख महासचिव विजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि पुलिस किसानों का उत्पीड़न कर रही है। शिकायत लेकर आने वाले कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता की जाती है। पुलिस प्रशासन के रवैये को लेकर भाकियू को मजबूरी में महापंचायत का आयोजन करना पड़ा है। चकबंदी विभाग किसानों की जमीन के चक दूसरे स्थानों पर लगाकर उत्पीड़न कर रहा है। बिजली की गंभीर समस्या है। छुट्टा पशुओं ने किसानों की कमर तोड़ दी है लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। किसानों की मांगों का जल्द समाधान नहीं होता है, तो जिला मुख्यालय पर आंदोलन होगा। सभी किसानों से 11 अगस्त को जिला मुख्यालय पर ट्रैक्टर से साथ पहुंचने का आह्वान किया। पंचायत की अध्यक्षता जिला संरक्षक कोमिल सिंह ने व संचालन केपी सिंह ने किया।
इस मौके पर प्रदेश उपाध्याय शंकर सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता देशराज सिंह, प्रदेश सचिव पश्चिमी उत्तर प्रदेश उदयवीर, मंडल प्रवक्ता चंद्रपाल सिंह, नेत्रपाल यादव, राजपाल सिंह, विपिन राघव दिनेश राघव, गायत्री यादव जिला अध्यक्ष महिला विंग, नरेश राघव, राजू यादव,नरेश शर्मा, राजेश मौर्य, भुवनेश, मनवीर, नरेंद्र, राजपाल यादव, महावीर सिंह, रामवीर, सुदेश यादव, पंकज, प्रथम, सुरेंद्र, जीतू राजेंद्र राहुल शर्मा, छोटे, चरण सिंह, ओमप्रकाश, शिव कुमार प्रवेश, आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें