फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना सर्वे सूची का गांव-गांव प्रकाशन शुरू, मौके पर ली जाएंगी आपत्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना खरीद की सर्वे सूची का गांव-गांव में प्रकाशन शुरू कर दिया गया है। किसान अपने खेत में बोए गए गन्ने के क्षेत्रफल का मिलान सूची से कर करेंगे। कोई भी खामी होने पर किसान मौके पर ही आपत्ति या आवेदन कर उसे सही करा सकेंगे।
विज्ञापन

चीनी मिलों और जिला गन्ना सहकारी समिति ने मिलकर जिले में गन्ना बुआई क्षेत्रफल का सर्वे शुरू किया है। अधिकारियों के मुताबिक सर्वे के दौरान यदि किसी किसान के खेत का रकबा कम या ज्यादा दर्ज हो गया है या किसान का नाम गलत है या अन्य कमियां हैं तो किसान उसे देख लें। गांव में सार्वजनिक स्थल पर सूची का प्रकाशन करने के बाद अगर सर्वे में कहीं कोई कमी है तो उसे किसान से आवेदन लेकर उसे दुरुस्त किया जाएगा। असमोली चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक (गन्ना) आजाद सिंह ने बताया कि यह काम मौके पर मौजूद सर्वेयर करेंगे। सर्वे सूची के प्रकाशन का काम 30 अगस्त तक चलेगा। किसानों से आपत्तियां लेकर सर्वे कर्मचारी मौके पर ही त्रुटियां दुरुस्त करेंगे।
सर्वे पर्ची का गांव-गांव प्रदर्शन करके किसानों को गन्ना खरीद शुरू होने से पहले सर्वे की जानकारी देना है। सर्वे में अगर कोई त्रुटि है तो किसान उसे तुरंत ठीक करा सकेंगे। क्षेत्रफल से जुड़ी कोई भी त्रुटि होने पर गन्ना किसान सर्वेयर के साथ खेत पर जाएगा, इसके बाद सर्वेयर गड़बड़ी ठीक करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलदीप सिंह, जिला गन्ना अधिकारी, संभल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें