बहजोई। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष चंद्रकेश यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को टीबी कंट्रोल इंपलाइज वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की जिला कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ। इस दौरान सभी मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। इनमें विजयपाल सिंह को जिलाध्यक्ष व साकिब खान वारसी को जिला मंत्री चुना गया। इनके अलावा राजकुमार यादव जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पंकज यादव जिला उपाध्यक्ष, जार्ज आनंद जिला संगठन मंत्री आशु बांभी जिला कोषाध्यक्ष, मुईनुद्दीन मीडिया प्रभारी बनाए गए। वहीं गजेंद्र सिंह संप्रेक्षक, ललित माहेश्वरी संयुक्त मंत्री तथा मोहित यादव, उमेश बाबू व सचिन गुप्ता संरक्षक बनाए गए। निर्वाचन अधिकारी राजस्व ग्राम अमीन संघ सुशील कुमार चौधरी व सहायक निर्वाचन अधिकारी डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिला मंत्री हेमेशनाथ रहे। इस बीच डीपीए के जिलाध्यक्ष डॉ. वाईपी जोशी समेत दीपक कपूर, शिवकुमार, राजकुमार, वेदपाल सिंह, डॉ. तनवीर हैदर, कपिल कुमार, मनवीर यादव, राजदीप गौतम, नीरज, सरजीत, जयकिशोर उमराव, राजकुमार गुप्ता, रामौतार यादव, कुन्नू बाबू व सुहैल रियाज मौजूद रहे।