फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहपुर डसर में गिरी मकान की कच्ची छत, मां-बेटी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। मकान की कच्ची छत नीचे गिर गई। घर में खाना बना रही महिला और उसकी बेटी मलबे में दबकर घायल हो गईं। बमुश्किल पड़ोसियों ने मां-बेटी को मलबे से बाहर निकाला। और उपचार के लिए निजी चिकित्सक के पास ले गए। इस हादसे में पीड़ित परिवार को बड़ा नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

असमोली थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर डसर निवासी रिजवान मंगलवार को किसी काम से घर से बाहर गए थे। घर में उनकी पत्नी बानो और बेटी मुस्कान थी। बानो सुबह करीब साढ़े नौ बजे खाना बना रही थी। इसी दौरान मकान की कच्ची छत अचानक नीचे गिर गई। छत के मलबे में बानो और उसकी दस वर्षीय बेटी मुस्कान दब गई। पड़ोसियों ने दौड़कर दोनों को बाहर निकाला।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मकान की कच्ची छत पिछले कई दिनों तक हुई बारिश में बेहद कमजोर हो गई थी। इसके गिरने का अंदेशा तभी से होने लगा था। मंगलवार को छत गिरी और मां बेटी दब गईं। वक्त रहते उन्हें बाहर निकाल लिया गया। पीड़ित ने बताया कि छत के मलबे में दबकर घर में रखा फ्रीज, कूलर व अन्य घरेलू सामान का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें