बार डांस संचालकों को लाइसेंस जारी करने के आदेश
- फोटो : Reuters
खबर प्रकाशित होने के बाद डीआईजी ने मामले का संज्ञान लेते हुए एसपी को जांच कराने के निर्देश दिए। एसपी ने पूरे मामले की जांच सीओ को सौंप दी है। सीओ ने जांच शुरू कर दी है। बाबा के मेले से डांस बंद करा दिया गया है।
असमोली में शनिवार को सात दिवसीय बूढ़े बाबा का मेला शुरू हुआ। यह मेला धार्मिक है और दूर दराज के लोग बूढ़े बाबा के थान पर आकर प्रसाद चढ़ाते हैं।
लेकिन, इस बार पुलिस की मिलीभगत से मेले में धार्मिकता पर दाग लगाने के लिए बालाओं से ठुमके लगवाए जा रहे थे। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस प्रशासन के बड़े अधिकारियों ने संज्ञान लिया। इसके चलते बालाओं के डांस के मामले में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठने लगे। डांस के आयोजकों ने बाबा के मेले से अपना तंबू उखाड़ लिया। उधर, डीआईजी ने एसपी को मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं। एसपी बालेेंदु भूषण ने पूरे मामले की जांच सीओ बीपी सिंह बालियान को सौंप दी है। सीओ ने जांच शुरू कर दी है।