फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब रजिस्ट्रार कार्यालय में दो वकीलों के बीच हुई मारपीट का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
सब रजिस्ट्रार कार्यालय में दो वकीलों के बीच हुई मारपीट का वीडियो वायरल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संभल। संभल उप निबंधक कार्यालय में दो अधिवक्ताओं के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक दूसरे के साथ जमकर मारपीट की गई। साथ ही गाली गालौज भी कर रहे हैं। सोमवार को वायरल वीडियो में दो अधिवक्ता एक दूसरे के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो शनिवार का बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार किसी पुरानी बात को लेकर दोनों अधिवक्ता उप निबंधक कार्यालय में भीड़ गए। इसमें एक अधिवक्ता दूसरे अधिवक्ता पर आरोप लगाता है कि तीन दिन से बेइज्जती कर रहे हो। वहीं दूसरा अधिवक्ता धमकाता है। इसी दौरान कुछ लोग बीच बचाव करा देते हैं। हालांकि दोनों अधिवक्ताओं के बीच बाद में समझौता हो गया था। कोई कार्रवाई के लिए आगे नहीं आया। अधिवक्ताओं के बीच मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मैसेज
अधिवक्ताओं के अध्यक्ष से बात नहीं हो पाई। उनका नंबर नहीं लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें