चंदौसी। मालगोदाम रोड पर बड़े वाहन के पीछे जाते समय खुले मैनहोल में बाइक व एक टेंपो फंस गया। हादसे में बाइक सवार महिला घायल हो गई। आए दिन हो रहे हादसों को लेकर दुकानदारों ने प्रदर्शन किया।
चंदौसी के आवास विकास कॉलोनी निवासी रामनिवास अपनी पत्नी मुन्नी देवी के साथ बाइक से बिलारी जा रहे थे। मालगोदाम रोड पर रोडवेज बस के पीछे चलते समय बीच रोड में खुले मैन होल में बाइक का पहिया गिर गया और दंपती सड़क पर गिर गए। हादसे में मुन्नी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। वही कुछ ही देर बाद वहां से बस के पीछे गुजर रहा टेंपो का पहिया भी मैनहोल में हाल में गिर गया। जिससे काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही।
इसको लेकर स्थानीय दुकानदारों ने विरोध प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि यह शहर का मुख्य मार्ग है। बस व ट्रक के पीछे जाते समय बाइक व अन्य छोटे वाहन आए दिन मैनहोल में गिरते रहते हैं। लोग चोटिल होते रहते हैं। उन्होंने उसे सही कराने की मांग की है। इस मौके पर दुकानदार केपी, उज्जवल समीर , अमित, छोटू मौर्य, अनिल मिश्रा, शोभित आदि रहे।