फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बाजार में वाहन चेकिंग से कारोबार पर पड़ रहा असर, व्यापारी नाराज

विज्ञापन
संभल के मुख्य बाजार में बैठक करते व्यापारी। संवाद
विज्ञापन
संभल। सहालग के समय बाजार में कुछ तेजी आई है, लेकिन शहर के बाजार में पुलिस की वाहन चेकिंग से कारोबारियों में रोष है। कारोबारियों का आरोप है कि इस तरह से कारोबार को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीपक गुप्ता के प्रतिष्ठान पर बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया है कि मुख्यमंत्री से इस मामले की शिकायत की जाएगी। साथ ही अधिकारियों को भी अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन

कारोबारियों का कहना है कि चेकिंग मुख्य मार्ग पर करनी चाहिए। शहर में स्थानीय लोगों की आवाजाही रहती है। जो लोग बाहर के आते हैं उनको भी पुलिस रोककर चालान कर रही है। यह व्यावहारिक नहीं है। सिटी मजिस्ट्रेट ने भी माना है कि शहर में चेकिंग नहीं करनी चाहिए।
मंगलवार को शहर में कोतवाली के सामने, शंकर चौराहा, अस्पताल चौराहा और बाजार जाने वाले सभी मार्गों पर पुलिस ने वाहन चेकिंग की। इसमें सबसे ज्यादा चालान बाइक सवारों के किए गए। दोपहर तक ही इसका असर सामने आ गया। कारोबारियों का कहना है कि ग्राहक ही दुकानों तक नहीं पहुंचे और जो पहुंचे वह वाहन चेकिंग को लेकर दुखी नजर आए।
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अवधेश वार्ष्णेय ने कहा कि बाजार में सहालग की रौनक है। लोगों का आवागमन बढ़ रहा है। इससे बिक्री भी बढ़ी है। वहीं, संभल शहर में बढ़ते आवागमन के दृष्टिगत सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार की मध्यस्थता में पुलिस-प्रशासनिक अफसरों के साथ तहसील सभागार में बैठक हुई। इस बैठक में तय हुआ कि यातायात को सुगम बनाने के लिए व्यापारी सहयोग देंगे और वनवे व्यवस्था रहेगी।
वहीं, व्यापारियों की मांग थी कि नगर के व्यस्त क्षेत्रों में यातायात पुलिस वाहनों की चेकिंग न करें। इससे बिक्री पर असर पड़ेगा। उस समय अधिकारियों ने चेकिंग न करने को आश्वस्त भी किया लेकिन इसके बाद भी वाहनों की चेकिंग बदस्तूर जारी है। इसका असर बाजार पर पड़ रहा है। मंगलवार को 25 फीसदी बिक्री हो पाई। यदि इसी तरह वाहनों की चेकिंग होती रही तो बाजार सुनसान हो जाएगा। बैठक में नरेंद्र अग्रवाल, संजय गुप्ता पोली, हाजी एहतेशाम, सुधीर गर्ग, निशिकांत तिवारी, बालमुकुंद गुप्ता, सत्यप्रकाश गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, हरिओम, राजुल गुप्ता, सत्यम, फुरकान, अभिषेक, सुरेंद्र कुमार, दुष्यंत कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें