फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी विक्रेताओं ने सामाजिक दूरी का किया उल्लंघन, संक्रमण फैलने का खतरा बना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। नवीन मंडी समिति स्थित सब्जी मंडी में बुधवार को भीड़ उमड़ पड़ी। जमकर लॉकडाउन और सामाजिक दूरी की धज्जियं उड़ाई गईं। इन लोगों को कोरोना के खतरे का भी भय नहीं रहा। भीड़ एकत्र कर सब्जी की बिक्री करते रहे।
विज्ञापन

इसमें जिले के अलावा अन्य जिलों से आए व्यापारी भी शामिल रहे। मंगलवार को पुलिस ने लाठी बरसा कर भीड़ को तितर बितर किया था। लेकिन बुधवार को फिर से लापरवाही की गई। दरअसल कई दिनों से सब्जी मंडी मंडी समिति में नहीं लग रही थी। क्योंकि त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव की मतगणना की जा रही थी।
सब्जी विक्रेता मंडी समिति के बाहर ही बाजार लगा रहे थे। इस दौरान सामाजिक दूरी का उल्लंघन हो रहा था। मंगलवार की रात को मतगणना समाप्त हुई तो बुधवार को मंडी समिति में दुकानें लग गईं। व्यापारियों और दुकानदारों ने कोई पालन नहीं किया। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें