फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: वाल्मीकि शोभायात्रा को प्रशासन ने रोका, मौके पर पीएसी तैनात, जिलाधिकारी ने नहीं दी थी इजाजत

Thu, 13 Oct 2022 04:47 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला संवाद, संभल

सार

नरौली में बृहस्पतिवार की सुबह वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही शोभायात्रा को पुलिस-प्रशासन ने रोक दिया। अनुमति के बिना शोभायात्रा न निकालने की हिदायत दी। इस पर हंगामा होने लगा। इसकी जानकारी आला अधिकारियों को दी गई।
विज्ञापन
लोगों को समझाते पुलिस के आलाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल के बनियाठेर थाना क्षेत्र के कस्बा नरौली में बृहस्पतिवार की सुबह वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही शोभायात्रा को पुलिस-प्रशासन ने रोक दिया। अनुमति के बिना शोभायात्रा न निकालने की हिदायत दी। इस पर हंगामा होने लगा। इसकी जानकारी आला अधिकारियों को दी गई।

विज्ञापन


मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक श्रीशचंद्र, एसडीएम राजपाल सिंह और सीओ दिनेश कुमार मौके पर  पहुंच गए। आसपास के थानों की पुलिस के अलावा पीएसी को बुलाया गया। हंगामा कर रहे लोगों से अधिकारियों ने वार्ता की। जिसमें वाल्मीकि समाज के लोगों ने बताया कि 9 अक्तूबर को शोभायात्रा निकाली जानी थी लेकिन बरसात के चलते शोभायात्रा नहीं निकाली गई थी। 

नरौली पुलिस चौकी पर एक पत्र देकर अवगत कराया था कि 13 अक्तूबर को शोभायात्रा निकाली जाएगी। बताया कि अनुमति के लिए जिलाधिकारी को भी पत्र दिया था लेकिन अनुमति नहीं दी गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बिना अनुमति के कोई भी आयोजन नहीं किया जा सकता। इस शोभायात्रा को निकालने के लिए जिलाधिकारी से अनुमति ली जाए तभी शोभायात्रा निकालने दी जाएगी। दोपहर बाद तक लोगों की भीड़ जमा रही। पुलिस और पीएसी के जवानों को एहतियाती तौर पर लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें