फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 1023 युवाओं ने लगवाया कोरोना से बचाव का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। कोरोना से बचाव के लिए अभियान के पहले 18 से 44 वर्ष की आयु के 1023 युवाओं ने वैक्सीनेशन कराया। 177 युवा स्लॉट बुकिंग कराने के बाद भी समय से टीकाकरण स्थल पर नहीं पहुंच पाए। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि तीन दिन में अतिरिक्त वैक्सीन विभाग को प्राप्त होने की संभावना है।
विज्ञापन

जनपद में टीकाकरण के लिए 6000 वैक्सीन मिली थी। विभाग पांच दिन में इस वैक्सीन को लगाने का लक्ष्य रखा है। जिले में 18 से 44 वर्ष की आयु के करीब छह लाख युवाओं को वैक्सीन लगाई जानी है। पर विभाग के पास अभी ओर वैक्सीन नहीं है। विभागीय अधिकारी दावा कर रहे है, पांच दिन से पहले ही जनपद को अतिरिक्त वैक्सीन मिल जाएगी और टीकाकरण अनियमित रूप से जारी रहेगा।
मंगलवार को 18 से 44 वर्ष की आयु के युवाओं को टीका लगाने के लिए 20 केंद्र बनाए गए थे। इनमें 1200 युवाओं को वैक्सीन लगाई जानी थी। सुबह नौ बजे सभी स्थानों पर टीकाकरण शुरू हो गया। पर शाम छह बजे तक 1023 युवा ही टीका लगवाने के लिए पहुंचे। 177 युवाओं ने टीका नहीं लगवाया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि स्लॉट बुकिंग के लिए वेबसाइड खुली थी। उस दौरान युवाओं ने अपने शहर, कस्बे के टीकाकरण सत्र भरे होने पर दूसरे कस्बों व शहरों में टीका सत्र को भर दिया। पर यह युवा टीकाकरण कराने नहीं पहुंचे। इस कारण काफी संख्या में वैक्सीनेशन भी खराब हुई। चंदौसी के 11 युवाओं ने संभल में विकल्प भरा था, पर वह शाम तक नहीं पहुंच पाए। यही स्थिति अन्य जगह की रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें