नगर के गॉड्स ग्रेस इंटरनेशनल स्कूल में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उवैस प्रथम रहे।
बृहस्पतिवार को भारतवर्ष में साक्षरता की आवश्यकता शीर्षक पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में मोहम्मद उवैस पहले, जोहा सैफी ने दूसरे, काशिफ, फरहत व वरीशा अरशद तीसरे स्थान पर रहे। प्रबंध निदेशक फरहत खान ने हर व्यक्ति को साक्षर होने का आह्वान किया। निर्णायक मंडल में बदर जमाल साहिल, शाह हुसैन आरिफ रहे। डॉ. नसर जावेद व प्रधानाचार्य शाह आलम रौनक ने विजयी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर वजाहत हुसैन, समन खान, मोहम्मद असद, बुशरा खान, हबीब अहमद, सिदरा रशीद, सलमान खान, जमजमा रिजवान आदि मौजूद रहे।