Alam of Chandausi beats a good wrestler of Dehradun
- फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी के आलम पहलवान और देहरादून के सुच्चा पहलवान के बीच कुश्ती का कड़ा मुकाबला हुआ। इस दौरान चंदौसी के आलम पहलवान ने सुच्चा पहलवान को पटखनी देकर जीत दर्ज की।
बहजोई क्षेत्र के गांव मिर्जापुर में चल रहे हिंदू मुस्लिम राष्ट्रीय एकता विराट कुश्ती दंगल का आयोजन चल रहा है। बृहस्पतिवार को कुल नौ मुकाबले हुए। इसमें आठ पहले जीते तथा एक मुकाबला बराबरी पर छूटा। पहला मुकाबला मैथरा संभल के पुष्पेंद्र पहलवान व सलीम पहलवान बहजोई के बीच हुआ। जिसमें कुश्ती बराबर पर छूटी। दूसरा मुकाबला देहरादून के सुच्चा पहलवान व चंदौसी के आलम अंसारी पहलवान के बीच हुआ। जिसमें आलम पहलवान चंदौसी ने जीत हासिल की। तीसरा मुकाबला सहारनपुर के मोनू चौधरी पहलवान का अयोध्या के रवि शंकर दास बाबा पहलवान के साथ हुआ। जिसमें अयोध्या के पहलवान बाबा रविशंकर दास ने जीत हासिल की। चौथा मुकाबला पंजाब मौसम अली पहलवान व पवन पांडे हरियाणा पहलवान के बीच हुआ। जिसमें पंजाब के मौसम अली पहलवान ने कुश्ती जीती। पांचवां मुकाबला गाजियाबाद के सतीश पहलवान का मुकाबला संभल के गांव जोड़ा के विष्णु पहलवान के साथ हुआ। संभल के विष्णु पहलवान ने गाजियाबाद के पहलवान को पटखनी देकर कुश्ती जीती। छठां मुकाबला बुलंदशहर के रिजवान पहलवान का संभल के गांव मझौली के राहुल पहलवान के साथ हुआ। जिसमें बुलंदशहर के पहलवान रिजवान जीते। सातवां मुकाबला मुजफ्फरनगर के पवन पहलवान व पंजाब के मौसम अली पहलवान के साथ हुआ। जिसमें पंजाब के मौसम अली पहलवान ने कुश्ती जीती। आठवां मुकाबला गोरखपुर के रहने वाले वर्तमान में मुजफ्फरनगर निवासी बुल पहलवान व चंदौसी के आलम अंसारी के बीच हुआ। जिसमें मुजफ्फरनगर के पहलवान ने कुश्ती जीती। अंत में फाइनल मुकाबला इस्लामनगर के सद्दन पहलवान व सहारनपुर के सचिन पहलवान के बीच हुआ। जिसमें सद्दन पहलवान ने सहारनपुर के पहलवान को हराकर कुश्ती जीती। अंत में संभल जिले को मुजफ्फरनगर के बुल पहलवान ने चैलेंज किया। चैलेंज को स्वीकार करते हुए चंदौसी के दिलशाद पहलवान के चेले ने हाथ मिलाया है। शुक्रवार को दिलशाद पहलवान व बुल पहलवान मुजफ्फरनगर के बीच मुकाबला होगा।