फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला किसान सुबह चार बजे घर से निकलकर लग रही लाइन में

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। यूरिया की किल्लत के चलते किसानों का सुख चैन छिन गया है। दिन की शुरूआत खाद की दुकान के आगे लाइन लगाने से हो रही है। महिला किसान भी सुबह चार बजे घर से निकलकर लाइन में लगने को मजबूर हैं। महिला किसान बोली, खेती करनी है, तो परेशानी झेलनी पड़ेगी। पर प्रशासन किसानों की समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

रामपुर व बदायूं जनपदों में यूरिया की किल्लत बरकरार है। चंदौसी में इफको केंद्र, सहकारी समितियों की दुकानों पर चंदौसी, कुढ़ फतेहगढ़, बनियाठेर, धनारी, जुनावई, पड़ोसी जनपद रामपुर, बदायूं के सीमावर्ती क्षेत्र के किसानों की खाद लेने को भीड़ जुट रही है। सुबह चार बजे से ही इफको केंद्रों किसान पहुंचने शुरू हो जाते हैं और सुबह दस बजे तक सैकड़ों की संख्या में किसानों की भीड़ एकत्र हो जाती है।
सोमवार की सुबह चार बजे से ही मंडी समिति एवं बदायूं चुंगी स्थि त इफको केंद्र पर महिला एवं पुरूष किसान जुटने शुरू हो गए। सुबह जब इफको केंद्र खोले गए तो वहां खाद उपलब्ध नहीं था। दोपहर 12 बजे जब खाद की गाड़ी केंद्रों पर पहुंची तो काफी देर से मायूस बैठे किसानों के चेहरों पर मुस्कान दौड़ गई। गाड़ी उतरने के बाद किसानों को खाद वितरण के लिए टोकन बांटे गए। टोकन लेने के लिए किसानों एक 500 मीटर लंबी लाइन लग गई। मगर सब किसानों को टोकन नहीं मिल सका। जिससे काफी संख्या में किसान मायूस हो गए। सोमवार को खाद लेने के लिए काफी संख्या में महिलाएं भूखी-प्यासी कतार में खड़े रहने को मजबूर दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें