फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने के दौरान दुकानदार व नगर पालिका कर्मचारियों में नोकझोंक

विज्ञापन
चंदौसी में बहजोई तिराहे पर अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर पालिका कर्मियों से नोंकझोंक करता दुकानदा - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
चंदौसी। चंदौसी नगर पालिका ने अतिक्रमण हटाओे अभियान चलाया। कई जगह चालान भी हुए। बहजोई तिराहे पर पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय के नजदीक खोका हटाने को लेकर नोकझोंक हुई और हंगाम किया गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने हंगामा शांत कराया। इस दौरान काफी लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। मंगलवार को नगर पालिका की टीम ने दूसरे दिन लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। यह अभियान पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय के नजदीक से मालगोदाम तक चलाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान जिन प्रतिष्ठानों के बोर्ड व स्लैब अतिक्रमण की जद में आए उन्हें नगर पालिका की टीम ने जेसीबी से तोड़ दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय के नजदीक एक खोका हटाने को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। नगर पालिका की टीम से दुकानदारों की नोकझोंक हुई।
दुकानदारों का कहना था कि जब अतिक्रमण हटाया जा रहा है तो खोखा क्यों नहीं हटाया जा रहा है। इस बात पर काफी हंगामे की स्थिति बन गई। नगर पालिका की सफाई निरीक्षक प्रियंका सिंह ने दुकानदारों को बताया कि यह खोका नगर पालिका की सरहद में नहीं आता है इसलिए इसको नगर पालिका की टीम नहीं हटा सकती है। ब्लॉक स्तर से ही इसको हटवाया जा सकता है। नगर पालिका की टीम के साथ मौजूद पुलिस कर्मियों ने हंगामा कर रहे दुकानदारों को किसी तरह शांत कराया। इसके बाद नगर पालिका की टीम आगे बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें