फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एक माह पहले महिला को साथ ले गया था युवक, पुलिस दे रही थी लगातार दबिश, पिकअप में लटका मिला..हत्या की आशंका

Tue, 27 May 2025 04:01 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जुनावई

सार

एक माह पहले इलाके की महिला को साथ ले गए पिकअप मालिक का फंदे से लटका शव मिला है। परिजन उसकी हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  
विज्ञापन
पिकअप मालिक की माैत की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जुनावई थाना क्षेत्र के जंगल में पिकअप के पिछले हिस्से पर मालिक का शव फंदे से लटका मिला। परिवार के लोग उसकी हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। घोंसली वाहन गांव के रहने वाले हर्वेंद्र (35) उर्फ सुखराम पुत्र उल्फत सिंह लंबे समय से पिकअप चलाकर किराए पर सामान लाने ले जाने का काम करता थे।

विज्ञापन


वह एक माह पहले उघैती थाना क्षेत्र के गांव से महिला को लेकर चला गया था। जिस कारण वह गांव में नहीं आ जा रहा था। इसको लेकर उघैती थाना पुलिस एक दो बार घोंसली वाहन गांव में दबिश दे चुकी है।  मंगलवार सुबह सात बजे करीब जुनावई थाना क्षेत्र के सोभनपुर गांव को जाने वाले रास्ते पर जंगल में पिकअप खड़ी थी।

राहगीरों ने वाहन के पीछे फंदे से युवक का शव लटका हुआ देखा तो गांव अन्य को सूचना दी। मौके पर भीड़ लग गई। घटना से लगभग 400 मीटर की दूरी पर रह रहे मृतक का परिवार भी मौके पर पहुंच गया। तभी परिवार के लोग चीखपुकार मचाने लगे।
विज्ञापन


पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी उमेश सिंह सोलंकी ने शव फंदे से नीचे उतरवाने के बाद उसके पिता की सहमति पर शव पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। परिवार ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। वह अपने पीछे छह भाई एक शादीशुदा बहन एवं मां तारा देवी को रोते बिलखते हुए छोड़ गया है।

इस संबंध में तहेरे भाई अमित कुमार ने बताया एक माह पहले उघैती थाना क्षेत्र से हर्वेंद्र महिला को ले गया था। इसको लेकर उघैती थाना पुलिस दो बार हर्वेंद्र को पकड़ने के आई थी। परन्तु यह उस दौरान पुलिस के हाथ नहीं आया था। इससे प्रतीत हो रहा है की हर्वेंद्र की हत्या कर शव लटकाया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें