फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: घर में चल रही थी शादी की तैयारी, युवती ने जंगल व भतीजे ने घर में फंदा लगाकर दी जान, पुलिस भी जांच में उलझी

Fri, 05 Jan 2024 03:24 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

संभल के एसपी कुलदीप गुनावत ने बताया कि युवती का परिवार ईंट भट्टे पर काम करता है। उसने सुबह जंगल में आत्महत्या कर ली थी। जब उसका शव घर लेकर आए तो भतीजे ने भी आत्मघाती कदम उठा लिया। दोनों की मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।  
विज्ञापन
संभल में बुआ और भतीजे ने कर ली आत्महत्या - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल जिले के गुन्नौर क्षेत्र के भट्टे पर मजदूरी कर रही युवती ने पेड़ पर दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी के बाद परिजन और गांव वाले उसका शव उतारकर घर ले आए। इस बीच युवती के भतीजे ने भी घर पर आत्महत्या कर ली। घर में दो लोगों की मौत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जब उन्होंने परिजनों ने पूछताछ की तो मामला उलझ गया।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि दोनों की मौत का कारण पता लगाया जा रहा है।  पुलिस ने बताया कि भट्टे पर काम करने वाली युवती सुबह जंगल की तरफ गई थी। काफी देर तक नहीं लौटने पर उसकी तलाश की गई। भतीजे समेत अन्य लोगों को पता चला कि युवती का शव पेड़ से लटका हुआ है। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे।

गांव वालों ने युवती का शव नीचे उतार घर पहुंचाया। कुछ देर बाद भतीजे ने भी घर पर आत्महत्या कर ली। दोनों की मौत की सूचना पर एसपी कुलदीप गुनावत मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामला आत्महंत्या का बताया है। अधिकारी ने बताया कि पूरा परिवार भट्टे पर ईंट पाथने का काम करता है।
विज्ञापन


युवती की शादी की तैयारी चल रही थी। उसे देखने के लिए चार दिन पहले कुछ लोग भी आए थे। दोनों ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसका पता लगाया जा रहा है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें