फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बैंक लॉकर से 17 किलो सोना चोरी, संभल पहुंची कर्नाटक पुलिस... हिरासत में सराफा समेत चार लोग

Thu, 21 Nov 2024 07:43 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

कर्नाटक पुलिस ने संभल कोतवाली क्षेत्र के एक सराफा कारोबारी समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है। स्टेट बैंक के लॉकर से 17 किलोग्राम सोने की चोरी के मामले में यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
संभल पहुंची कर्नाटक पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल कोतवाली क्षेत्र के एक सराफा समेत चार लोगों को कर्नाटक की दावणगेरे पुलिस ने हिरासत में लिया है। अक्तूबर में स्टेट बैंक के लॉकर से 17 किलोग्राम सोना चोरी होने के मामले में यह कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने सराफा कारोबारी से सोना भी बरामद किया है।

विज्ञापन


संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि कनार्टक प्रदेश से आई पुलिस ने कोतवाली में आमद कराई थी। सहयोग के लिए स्थानीय पुलिस भी साथ रही थी। एक सराफा कारोबारी से चोरी का सोना खरीदने के मामले में पूछताछ की है। आगे की जानकारी जुटाई जा रही है।

स्थानीय स्तर पर जो भी जानकारी सामने आएगी उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। कर्नाटक पुलिस के अधिकारी ने बताया कि बैंक के लॉकर से 17 किलोग्राम सोने की चोरी हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है। आरोपियों ने संभल में भी सोना बेचने की जानकारी दी थी। इसी आधार पर संभल में कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें