फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शारिक साटा के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी, दुबई में छिपा है संभल हिंसा का मास्टरमाइंड, जानें पूरा मामला

Fri, 19 Sep 2025 02:56 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, संभल

सार

संभल हिंसा का मास्टरमाइंड और अंतरराष्ट्रीय ऑटो लिफ्टर शारिक साटा दुबई में छिपा है। उसके खिलाफ 50 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह यूपी, दिल्ली व हरियाणा में वांछित है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी कर दिया है। 
विज्ञापन
आरोपी शारिक साटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जामा मस्जिद हिंसा का मास्टरमाइंड शारिक साटा की गिरफ्तारी के लिए संभल पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी किया है। आरोपी शारिक साटा वर्ष 2020 में फर्जी पासपोर्ट बनवाकर दुबई भाग गया और वहीं छिपा हुआ है। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि 24 नवंबर को संभल में हिंसा के दौरान 28 पुलिसकर्मी और एक एसडीएम घायल हुए थे, जबकि पांच लोगों की मौत हुई थी।

विज्ञापन


इस हिंसा का मास्टरमाइंड शारिक साटा ही है। आरोपी उत्तर प्रदेश के साथ हरियाणा और दिल्ली में भी कई मामलों में वांछित है। पुलिस ने जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुई हिंसा में उसकी भूमिका को प्रमुख मानते हुए कार्रवाई की है। पुलिस अब तक उसके कई गुर्गों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

इसमें मुल्ला अफरोज, गुलाम मुस्तफा समेत अन्य आरोपी शामिल हैं। पूछताछ में सामने आया है कि शारिक साटा दुबई में बैठकर ही अपने गिरोह के जरिये लग्जरी वाहनों की चोरी और बिक्री कराता है। इतना ही नहीं, वह अपने गुर्गों को हथियार और कारतूस भी मुहैया कराता है।
विज्ञापन


एएसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि आरोपी विदेश में छिपा है।  इसलिए उसकी गिरफ्तारी के लिए लुक आउट नोटिस जारी किया गया है। इसके बाद इंटरपोल और अन्य एजेंसियों की मदद से आरोपी पर शिकंजा कसा जा सकेगा।

हुसैन के नाम से फर्जी पासपोर्ट बनवाकर दुबई गया साटा
शारिक साटा ने हुसैन के नाम से फर्जी पासपोर्ट बनवाया था और इसी पासपोर्ट पर दुबई भागा है। यह पासपोर्ट उसने वर्ष 2020 में दिल्ली के पते पर जारी कराया था। इसके बाद वह दुबई से अपनी गिरोह को ऑपरेट कर रहा है। पुलिस ने बताया कि पूरे देश में शारिक साटा के खिलाफ 54 मुकदमे दर्ज हैं।

जिसमें संभल के नखासा थाने में 12 और संभल कोतवाली में एक मामला दर्ज है। बाकी मुदकमे दूसरे जिले व प्रदेश में दर्ज हैं। बताया कि जो मुदकमे दर्ज हैं उसमें डकैती, लूट, चोरी, गैंगस्टर व अन्य संगीन मामलों के शामिल हैं। 
विज्ञापन

गिरोह के ज्यादातर सदस्य संभल के निवासी
वर्ष 2022 में नवादा थाना पुलिस ने शारिक साटा गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार किए थे। आरोपियों से पूछताछ में बताया गया कि उन्होंने एक वर्ष में 300 से ज्यादा साटा के नंबर बेचकर लाखों रुपये की कमाई की थी। आरोपियों ने यह भी बताया था कि वह फिक्स के अनुसार साटा गेम चलाते थे। फिक्सिंग से नंबर जीतने का लालच मिश्रा ने बुकी के गिरोह तक खात्मा किया। इसके बाद पुलिस ने खिलाफ सख्त कार्रवाई की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें