फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सरेआम युवती से छेड़खानी पर सिपाही को जेल, संभल एसपी ने तुरंत लिया एक्शन...कर दिया सस्पेंड

Tue, 13 Feb 2024 06:55 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

संभल में छेड़खानी के आरोप में सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ पीड़िता के परिजनों ने केस दर्ज करवाया था। एसपी ने पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन
आरोपी पुलिस को मेडिकल कराया गया - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनियाठेर थाना क्षेत्र निवासी युवती से छेड़खानी करने के आरोपी सिपाही के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया है। सिपाही ने युवती को सोमवार को बाइक पर बैठाने का प्रयास किया था।

विज्ञापन


युवती के पिता ने थाने में तहरीर दी। इसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोपी सिपाही यूपी 112 की वैन पर बहजोई में तैनात है। दूसरी ओर पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत ने सिपाही को निलंबित कर दिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें