फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: स्ट्रांग रूम में रखे जाएंगे यूपी बोर्ड के प्रश्नपत्र

Thu, 30 Jan 2025 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा 24 फरवरी से होनी हैं। शिक्षा विभाग इसकी तैयारियों में जुटा है। फरवरी के पहले सप्ताह में परीक्षा के लिए जिले में पेपर आ जाएंगे। पेपर को कॉलेजों में ही स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा जाएगा। वहीं, पेपर की सुरक्षा व बेहतर रखरखाव के लिए शिक्षा विभाग ने डीआईओएस को जरूरी निर्देश दिए हैं।
फरवरी में शुरू होने वाली यूपी बोर्ड की परीक्षा में हाईस्कूल के 26,781 और इंटर के करीब 23,414 विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए जिले में 77 केंद्र बनाए गए हैं। फरवरी के पहले सप्ताह में जिले में पेपर आ जाएंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने जारी आदेश में बताया कि पेपर कॉलेज के स्ट्रांग रूम में डबल लॉक अलमारी में रखे जाएंगे, जिन्हें परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले खोला जाएगा।
विज्ञापन

परीक्षा खत्म होने के एक घंटे बाद उत्तर पुस्तिकाओं को सील बंद किया जाएगा। पेपर की सुरक्षा के लिए वॉयस रिकॉर्डर, नाइट विजन युक्त सीसीटीवी कैमरा स्ट्रांग रूम में लगाया जाएगा। स्ट्रांग रूम की चाबी स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में रहेगी। स्ट्रांग रूम के खुलने और बंद होने की जानकारी भी लॉग बुक-रजिस्टर में दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

स्ट्रांग रूम में रखी डबल लॉक अलमारी को खोलने व सील करने की प्रक्रिया केंद्र व्यवस्थापक, बाहरी केंद्र व्यवस्थापक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगी। जिसका ब्योरा भी रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। बोर्ड परीक्षा प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि शिक्षा विभाग से मिले निर्देश का पालन किया जाएगा। स्ट्रांग रूम में किसी भी अधिकारी-कर्मचारी का फोन के साथ प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। स्ट्रांग रूम के खुलने और बंद होने की जानकारी भी रजिस्टर में दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें