फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: परीक्षा फार्म आवेदन की अंतिम तिथि अब पांच सितंबर

Sat, 29 Aug 2026 01:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के संस्थागत और व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर पांच सितंबर कर दी गई है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा की तैयारियों के बीच यह निर्णय लिया है। हालांकि, जनपद संभल के माध्यमिक शिक्षा विभाग को अभी तक इस संबंध में कोई लिखित आदेश प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन

परिषद ने परीक्षा फॉर्म भरने, शुल्क जमा करने और छात्र-छात्राओं का विवरण ऑनलाइन अपलोड करने का कार्यक्रम जारी किया है। विद्यालयों को एक सितंबर 2026 तक परीक्षा शुल्क कोषागार में जमा करना होगा। इसके बाद पांच सितंबर तक छात्र-छात्राओं का विवरण परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड किया जाएगा। छह सितंबर से 11 सितंबर तक अपलोड किए गए डाटा की जांच और आवश्यक संशोधन किए जा सकेंगे।
इस अवधि में नए छात्र-छात्राओं का विवरण अपलोड नहीं किया जाएगा। फोटोयुक्त नामावली और अन्य अभिलेख जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है। डीआईओएस सीपी सिंह ने बताया कि जिले के विद्यालयों में परिषद के सभी निर्देशों का पालन कराया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि परिषद की ओर से लिखित आदेश नहीं मिला है लेकिन पूर्व में तिथि बढ़ाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है।
विज्ञापन


आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां
परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि एक सितंबर 2026 है। छात्र-छात्राओं का विवरण परिषद की वेबसाइट पर पांच सितंबर तक अपलोड किया जा सकेगा। अपलोड किए गए डाटा की जांच और संशोधन छह से 11 सितंबर के बीच होंगे। इस दौरान नए छात्रों का डाटा अपलोड नहीं किया जा सकेगा। फोटोयुक्त नामावली जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित है।
संभल में लिखित आदेश का इंतजार
आसपास के जनपदों में आवेदन की तिथि बढ़ने का फरमान जारी हो चुका है। इसके बावजूद, संभल जनपद के संबंधित विभाग को अभी तक कोई लिखित आदेश नहीं मिला है। डीआईओएस सीपी सिंह ने बताया कि परीक्षा आवेदन की तिथि बढ़ाने के लिए शासन को पहले ही प्रस्ताव भेजा जा चुका है। उन्होंने पांच सितंबर को अंतिम तिथि होने की संभावना जताई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें