फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा : फार्म में त्रुटि है तो 25 जनवरी तक सही करा लें विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राओं को अभिलेख में संशोधन के लिए तीसरी बार फिर से आखिरी मौका दिया है। विद्यार्थी अब 25 जनवरी तक अपने अभिलेखों में हुई त्रुटि में सुधार करवा सकते हैं। यह अंतिम अवसर है। पहले छात्रों को त्रुटि में सुधार के लिए 29 दिसंबर तक मौका दिया गया था।
विज्ञापन

डीआईओएस सर्वेश कुमार ने बताया कि परिषद के निर्देश पर जन्मतिथि, विषय, लिंग, छात्र और माता-पिता के पूर्ण नाम में लंबित संशोधन से जुड़े सभी प्रकरणों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत निस्तारित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सचिव भगवती सिंह के पत्र में यह निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे सभी मामलों में संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य आवश्यक अभिलेख की जांच कर संस्तुति सहित प्रस्ताव तैयार करेंगे, जिसे जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के माध्यम से 31 जनवरी तक क्षेत्रीय कार्यालय भेजा जाएगा। गौरतलब है कि इससे पहले छात्र-छात्राओं को 9 अक्तूबर तक त्रुटि के संशोधन के लिए अंतिम तिथि निर्धारित की थी। इसके बाद 29 दिसंबर अंतिम तिथि निर्धारित कर दी गई। अब आखिरी मौका देते हुए अंतिम तिथि को 25 जनवरी कर दिया गया है। इसके लिए प्रधानाचार्यों को भी जिम्मेदारी सौंपी है।

कक्षा 9-11 के साथ 10-12वीं के बोर्ड परीक्षा फार्म पर लागू होगी प्रक्रिया
डीआईओएस ने बताया कि यह सुधार प्रक्रिया कक्षा नौ और 11 के पंजीकरण फॉर्म, कक्षा 10 और 12 के बोर्ड परीक्षा फॉर्म दोनों पर लागू होगी। उन्होंने बताया कि इस अवधि में छात्र अपने नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्मतिथि, विषय संयोजन, लिंग, विद्यालय का नाम आदि में हुई गलतियों को विद्यालय प्रशासन की मदद से सही करा सकते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य की ओर से सत्यापन के बाद ही इन सुधारों को अंतिम रूप दिया जाएगा। त्रुटिपूर्ण फॉर्म की वजह से कई बार विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड या रिजल्ट में समस्या उत्पन्न होती है, इसलिए सभी विद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने स्तर से सभी फॉर्मों की जांच कर त्रुटियां अवश्य सुधारें।
विज्ञापन


जिले में इन्हें मिली प्रक्रिया पूरी कराने की जिम्मेदारी
पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज राजपुर के प्रधानाचार्य दयाशंकर और लिपिक गौरव कुमार को इस प्रक्रिया को पूरी कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीआईओएस ने बताया कि प्रधानाचार्य दयाशंकर के मोबाइल नंबर 9719577410 और गौरव कुमार के 8077544891 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

जिले में 50 हजार से अधिक विद्यार्थी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा देंगे। ऐसे में उनका पूरा पता सही होना जरूरी है। सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वह विद्यार्थियों के शैक्षिक विवरणों की त्रुटि सही कराने के लिए प्रपत्र भरकर 25 जनवरी तक कार्यालय में जमा कर दें, ताकि 31 जनवरी तक क्षेत्रीय कार्यालय में इसकी सूचना भेजकर त्रुटि को सही कराया जा सके।
विज्ञापन

सर्वेश कुमार, डीआईओएस, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें