फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनलोडिंग में देरी से गोदामों के बाहर ट्रकों की लंबी कतार

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। गेहूं की सरकारी खरीद हो रही है लेकिन क्रय केंद्रों पर खरीदे गए गेहूं की अनलोडिंग समय पर नहीं हो पा रही है। अनलोडिंग में देरी के चलते संभल मंडी में गेहूं से भरे ट्रकों की लंबी कतार एफसीआई गोदाम के बाहर लगी हुईं हैं। एक-एक ट्रक चालक को बारह घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। मौसम की गर्मी और कोरोना के खतरे ने ट्रक चालकों और परिचालकों की चिंता बढ़ा दी है। ट्रक चालकों का कहना है कि ऐसी व्यवस्था की जाए जिससे पांच से छह घंटे में ट्रक का गेहूं अनलोड हो जाए।
विज्ञापन

संभल जिले में छह क्रय एजेंसियों के 71 क्रय केंद्र हैं। क्रय एजेंसियों का गेहूं भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के गोदामों में अनुबंध के आधार पर ठेकेदार करते हैं। जिले में एफसीआई के गोदाम में जगह भरने की स्थिति बनते ही एफसीआई ने गजरौला और डींगरपुर स्थित गोदामों में गेहूं के भंडारण का इंतजाम किया है।
जिला विपणन अधिकारी विजेयता सिंह ने दावा किया कि अबकी बार अनलोडिंग में ज्यादा समस्या नहीं है। जब उन्हें जानकारी दी गई कि 12-12 घंटे इंतजार करना पड़ रहा है तो उन्होंने बताया कि जिन क्रय एजेंसियों के लिए डींगरपुर और गजरौला स्थित एफसीआई के गोदाम करीब हैं, उन क्रय एजेंसियों को गजरौला और डींगरपुर में गेहूं भेजने के लिए अनुमति दी जा रही है। इसके लिए पीसीएफ ने अनुमति ली है।
विज्ञापन

अगर कहीं अनलोडिंग में कोई समस्या है तो क्रय एजेंसियों के प्रभारियों को एफसीआई के अधिकारियों से संपर्क करना है। कहीं कोई दिक्कत आती है तो खाद्य एवं रसद विभाग भी समाधान कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें