चंदौसी। मंडी समिति में लगातार कोरोना से बचाव की गाइडलाइन का उल्लंघन किया जा रहा था। इस लापरवाही की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को हुई तो मंडी समिति पहुंच गए। पूरी तरह पालन होता नहीं मिला। अधिकारियों ने मंडी के आढ़तियों को हिदायत दी है कि वह पालन कराने के लिए आगे आएं।
यदि लापरवाही गई तो कार्रवाई होना तय है। शनिवार को अंडर ट्रेनिंग आईएएस व ज्वांइट मजिस्ट्रेट अभिनव गोपाल और सीओ गोपाल सिंह कोतवाली पुलिस के साथ मंडी समिति पहुंचे। अधिकारियों की गाड़ी आते देख मंडी समिति में अफरा तफरी का माहौल बन गया। अधिकारियों ने आढ़ती और किसानों से संवाद किया।
कहा कि संक्रमण तेजी से फैल रहा है। कोरोना से बचाव की गाइडलाइन का पालन करते हुए मंडी में रहा जाए तो बेहतर रहेगा। यदि लापरवाही की गई तो कार्रवाई होना तय है। अधिकारियों ने अंतिम चेतावनी होने की बात भी कही है। आढ़तियों ने पूरी तरह पालन कराने का आश्वासन दिया है। जिससे संक्रमण न फैल सके।