फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अज्ञात वाहन ने टेंपो में मारी टक्कर, चालक व युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर(संभल)। थाना क्षेत्र में मझावली चौराहे के पास हाईवे पर शुक्रवार सवारियों से भरे टेंपो में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें टेंपो चालक अभिषेक (18) समेत टेंपो में बैठी श्वेता (30) की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर सीएचसी पहुंची पुलिस ने पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
विज्ञापन


शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे मझावली वीनस शुगर मिल से आगे मोड़ के पास बहजोई से चंदौसी की ओर आ रहे सवारियों से भरे टेंपो को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो चालक अभिषेक निवासी सिलेटा की मढ़ैया थाना बनियाठेर और टेंपो में सवार श्वेता निवासी मोहल्ला गोलागंज, बहजोई को गंभीर हालत में बहजोई सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इसी के साथ हादसे में कमलेश पत्नी कृष्णपाल निवासी गनुपुरा थाना जुनावई समेत तीन सवारियां भी घायल हो गईं। जिन्हें मौके से ही परिजन किसी निजी अस्पताल में ले गए। हादसे के लिए जिम्मेदार अज्ञात चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। अभिषेक के पिता प्रमोद ने बताया कि वह स्वयं टेंपो चलाते हैं, लेकिन शुक्रवार को किसी काम से वह टेंपो लेकर नहीं जा सके। ऐसे में उनका बेटा टेंपो लेकर निकल गया।
उन्होंने बिलखते हुए कहा कि उन्हें क्या पता था कि बेटा अब कभी घर वापस नहीं लौटेगा। बताया कि उनके बेटे ने अभी नौवीं कक्षा पास की थी। परिवार का इकलौता बेटा होने के कारण घर में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


टेंपो में टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
सचिन कुमार, थाना प्रभारी, बनियाठेर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें