फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावत खाकर लौट रहे बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई (संभल)। दावत खाकर घर लौट रहे बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में करते हुए घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही पीड़ित परिजनों को हादसे की सूचना दी। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शनिवार की देर रात गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के बदायूं-मेरठ हाईवे पर गांव जुनावई के नजदीक किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इसमें थाना क्षेत्र के गांव नगलिया कोहरा निवासी अमरीश कुमार (50) पुत्र लाल सिंह की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा गांव निवासी पप्पू पुत्र महेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब बाइक सवार दोनों लोग दुबारी कला गांव से दावत खाकर घर लौट रहे थे।
गुन्नौर कोतवाल सतीश आर्य ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। भानू यादव की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं मृतक अपने पीछे पत्नी पानदेई व सात बच्चों को छोड़ गया है। परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें