फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे लाइन के किनारे मिले युवक के शव की पहचान हुई, परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी/बबराला। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव कैल के नजदीक रेलवे लाइन किनारे मिले शव की पहचान हो गई है। परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सोमवार को गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव कैल के नजदीक बबराला-चंदौसी रेलवे लाइन के पास एक अज्ञात युवक का शव मिला था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शिनाख्त कराने का प्रयास किया। देर रात शव की पहचान गुन्नौर के मोहल्ला सराय निवासी आरिफ (20) पुत्र छोटे के रूप में हुई। मृतक के छोटे भाई बिलाल ने बताया कि उनका भाई रविवार की दोपहर घर से दरगाह के लिए निकला था।
देर शाम तक नहीं आया तो काफी तलाश किया लेकिन काई पता नहीं चला। सोमवार को भी तलाश करने में जुटे रहे। देर शाम शव मिलने की जानकारी हुई। बताया कि वह तीन भाई और एक बहनें हैं। आरिफ की दिमागी हालत पूरी तरह ठीक नहीं थी। अब मौत कैसे हुई इसकी जानकारी नहीं है। मां नफीसा व पिता का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

कोतवाल सतीश आर्य का कहना है कि युवक के परिजनों के अनुसार दिमागी हालत ठीक नहीं थी। युवक का शव जहां मिला है वहां से संभावना है कि ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें