फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सड़कों पर दौड़ते अनफिट वाहन बन रहे हादसों का सबब

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। जिले की सड़कों पर बिना फिटनेस के वाहन बिना रोकटोक दौड़ रहे हैं, जिससे हादसों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे वाहनों पर लगाम लगाने के लिए यातायात पुलिस की ओर से अभी तक कोई चेकिंग अभियान नहीं चलाया गया है। जिसमें अनफिट और बिना परमिट वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। हालांकि यातायात विभाग का कहना है कि अभियान के लिए शुक्रवार को ही पत्र मिला है, पत्र मिलते ही अभियान शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन



अभियान के तहत सड़कों पर चल रहे बिना फिटनेस और बिना परमिट वाले वाहनों की सघन जांच की जाएगी। परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की टीमें अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालान और अन्य कार्रवाई करेंगी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जिले में बड़ी संख्या में ऐसे वाहन संचालित हो रहे हैं, जिनकी फिटनेस लंबे समय से समाप्त हो चुकी है, फिर भी वे खुलेआम सवारियां ढो रहे हैं।
वहीं, कई स्कूली वाहन भी बिना जरूरी दस्तावेजों के ही सड़कों पर दौड़ रहे हैं। अभियान के दौरान ऐसे सभी वाहनों की पहचान कर उन्हें तुरंत सड़क से हटाया जाएगा और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही वाहन स्वामियों को निर्देश दिए जा रहे हैं कि वे समय-समय पर अपने वाहनों की फिटनेस जांच कराएं, ताकि दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके।
विज्ञापन


-

-अनफिट वाहनों की चेकिंग के लिए विशेष अभियान के लिए शुक्रवार को पत्र मिलते ही शुरुआत कर दी गई है। इसमें खासकर स्कूली वाहनों की चेकिंग की जाएगी। मानक के अनुसार वाहन न होने और अनफिट होने की दशा में उसे सीज किया जाएगा। इसके लिए सभी स्कूल संचालकों को भी लैटर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


-दुष्यंत कुमार, यातायात निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें