फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कैंटर ने बाइक में मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर। दिल्ली-बदायूं हाईवे पर कोतवाली के निकट बृहस्पतिवार की देर रात कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार रायसिंह (80) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उस पर सवार बुजुर्ग की जान चली गई।
विज्ञापन




क्षेत्र के गांव सिरौरा काजी निवासी खुशीराम (50) और रायसिंह (80) बृहस्पतिवार की देर रात बदायूं जिले के गांव करियामई से एक लग्न समारोह से लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक बबराला-बदायूं हाईवे पर कोतवाली के पास पुलिया पर पहुंची, तभी सामने से आ रहे कैंटर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे और बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
राहगीरों ने दोनों बाइक सवारों को तड़पता देख 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने पीछे बैठे वृद्ध रायसिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं बाइक चला रहे खुशीराम की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मलिक ने बताया कि बीती रात हुई घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें