बहजोई। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने अधिकारियों के साथ जल जीवन मिशन फेज-2 व 3 में कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक की।
शुक्रवार की शाम हुई बैठक में सबसे पहले डीएम मनीष बंसल ने पुरानी बैठक के बिंदुओं की जानकारी ली
इस बीच डीएम ने फेज-2 के तहत एसपीएमएल की ओर से कराए जा रहे कार्य में प्रगति कम होने पर नाराजगी जाहिर की। साथ ही 67 ग्राम पंचायत में जिला स्तरीय अधिकारियों के माध्यम से सत्यापन कराने को कहा। डीएम ने कहा कि चेकिंग में जिला स्तरीय अधिकारियों की ओर से ग्राम पंचायत बार पांच स्थान पर सड़क खुदवा कर चेक कराकर पाइप लाइन की गहराई की जांच की जाए। पाइप लाइन बिछाने के बाद टूटी सड़कों की मरम्मत को लेकर भी गंभीरता दिखाई जाए। ग्राम प्रधान व ग्राम वासियों की ओर से की गई शिकायत को भी जांच में शामिल किया जाए।सीडीओ कमलेश सचान समेत एसडीएम गुन्नौर रमेश बाबू, एक्सईएन जल निगम ग्रामीण आकांक्षा सिंह, डीपीआरओ उपेंद्र कुमार पांडेय, डीआईओ बृजेश कुमार समेत कार्रदाई संस्थाओं के प्रतिनिधि रहे।