फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: एक किलो मिठाई में कम मिला 85 ग्राम वजन, नोटिस जारी

Sat, 26 Aug 2023 01:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देश पर बाट माप के अधिकारियों ने शुक्रवार को संभल में प्रतिष्ठानों पर जाकर निरीक्षण किया। सराफा बाजार में स्थित एक दुकान पर एक किलो मिठाई तौली गई थी, इसमें 85 ग्राम वजन कम मिला। जिस पर नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

बाट माप के निरीक्षक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि आगामी त्योहारोें के दृष्टिगत छापा मार अभियान जारी रहेगा। बताया कि आम लोगों को मिठाई के वजन के साथ डिब्बे का वजन नहीं लेना है। जितनी मिठाई लेनी है, उसे पूरा लें। देख लें कि कहीं डिब्बे का वजन तो नहीं तौला जा रहा है। दुकानदारों को भी निर्देश दिए गए कि एक सूचना अलग से चस्पा करें कि हमारे यहां मिठाई के साथ डिब्बे का वजन नहीं तौला जाता है। गुरु स्वीट्स, नंदन, टैंपटेशन, गुप्ता स्वीट्स का निरीक्षण किया गया। वीरेंद्र कुमार ने कम वजन तौलने पर गुप्ता स्वीट्स को नोटिस जारी किया गया है। अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान निरीक्षक पवन कुमार यादव भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें